पेरिस हमले के संदिग्ध मोहम्मद अबरिनी को पुलिस ने लिया हिरासत में
पेरिस हमले के संदिग्ध मोहम्मद अबरिनी को पुलिस ने लिया हिरासत में
Share:

ब्रसेल्स : शुक्रवार को बेल्जियम की पुलिस ने पेरिस अटैक के संदिग्ध मोहम्मद अबरिनी को गिरफ्तार कर लिया। एक बेल्जियन टीवी चैनल के अनुसार, ब्रसेल्स के एक जिले से उसे हिरासत में लिया। पिछले माह बेल्जियम के सबसे बड़े एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की है।

पुलिस ने अबरिनी की गिरफ्तारी के मामले में कोई भी खुलासा नहीं किया है। यहां तक कि उसे किस स्थान से और किन परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया, यह भी गुप्त रखा गया है।

लेकिन टीवी चैनल के मुताबिक अबरिनी को ब्रसेल्स के अंदेरलेस्ट जिले से पकड़ा गया, जो कि पेरिस हमलों से जुड़े कई संदिग्धों के छिपने का अड्डा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -