मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शहर के कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल ने विवादित बयान दिया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा देर रात कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल शहर छोड़ने की फ़िराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह था मामला

दरहसल शुक्रवार को शहर के सत्य सांई चौराहे पर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंच से लालची कहते हुए अपशब्द कहे थे। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ी, वहीं कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर मामले में भाजपा नेताओं ने अधिकारियों को कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया था। कांग्रेस नेता के खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज किया गया था।

मामले को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित कई भाजपा नेताओं ने विरोध जताया। पुलिस द्वारा आरोपी कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर पटेल को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी अनुसार आरोपी नेता इंदौर से भागने की तैयारी में था, लेकिन मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा कोंग्रेसी नेता को बायपास से गिरफ्तार किया गया।

मानपुर में हुआ भीषण हादसा, हुई 2 की मौत

ड्रोन कैमरों से होगी रंगारंग गेर की निगरानी, 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, मुख्यमंत्री के लिए कहे अपशब्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -