BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां
BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां
Share:

लखनऊ : बुधवार को पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर जमकर लाठियां भांजी। कार्यकर्ताओं को न केवल तीतर-बीतर कर दिया गया वहीं लाठीचार्ज के चलते कई कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल भी हो गये है। बुधवार को भाजपा के लोग राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था और सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिये एकत्र हुये थे। सुबह से ही विधानसभा परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजुम लगना शुरू हो गया था और इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

बताया गया है कि कार्यकर्ता विधानसभा के अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, इस पर वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने पहले तो कार्यकर्ताओं को रोका, लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं रूके तो फिर पुलिस ने बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने न केवल कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां चलाई वहीं पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया गया। बावजूद इसके कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिये डटे रहे।

बीजेपी नेताओं ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और इस कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है। न तो जनता सुरक्षित है और न ही महिलाओं की सुरक्षित होने की गारंटी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले ही यूपी के बुलंद शहर में गैंगरेप की घटना हो गई थी।

बीजेपी नेताओं का आरोप है कि अखिलेश यादव सरकार कानून व्यस्था कायम रखने में असमर्थ है। भाजपा के प्रदर्शन में राजधानी के अलावा अन्य आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे।

केजरीवाल ने फिर साधा मोदी पर निशाना, कहा: थोथा चना बाजे घना

मोदी ने पढ़ाया राष्ट्रवाद, कांग्रेस ने याद दिलाए पुराने वादे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -