नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी से 14 किलो 560 ग्राम स्मैक जब्त
नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी से 14 किलो 560 ग्राम स्मैक जब्त
Share:
नीमच से राजेन्द्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट 
 
नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस.परस्तें के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक करणी सिंह शक्तावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए चौथखेडा फन्टा बस लेबॉय बायपास नीमच के पास से आरोपी शाहरूख पिता फिरोज खान उम्र 25 साल निवासी नीचवास पुलिस थाना नीमचसिटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 किलो 560 ग्राम स्मैक जप्त की गई है। 
 
आरोपी शाहरूख खान के विरूद्व पुलिस थाना नीमच सिटी पर प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी से पूछताछ के दौरान उक्त स्मैक असम राज्य से लाना बताया गया है। आरोपी से मादक पदार्थ स्मैक के स्त्रौत के संबंध में विवेचना जारी है। 
 
विदित हो कि उक्त कार्यवाही जिला नीमच एवं आसपास के सीमावर्ती जिलों में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के इतनी मात्रा में पकड़ें जाने की सबसे बड़ी कार्यवाही है। इस कार्यवाही से यह भी सिद्ध होता है यदि पुलिस चाहे ओर उसको उचित संरक्षण मिले ओर उनकी इच्छा शक्ति सही दिशा में कार्य करे तो समाज मे व्याप्त बुराइयों के अंत हो सकता है।
 
रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -