जर्मन चांसलर का जोरदार स्वागत
जर्मन चांसलर का जोरदार स्वागत
Share:

नई दिल्ली : तीन दिन की भारत यात्रा पर पहुंची जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल राष्ट्रपति भवन पहुंची। राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारत और जर्मनी के मध्य आईजीसी द्वारा यह कहा गया है कि दोनों ही देशों के पास आने से आर्थिक, कृषी, आंतरिक सुरक्षा, विकास और रक्षा मसलों को लेकर सहयोग किया जा रहा है। इस तरह के कई मामलों में आर्थिक, कृषी, आंतरिक सुरक्षा, विकास और रक्षा मसले पर एक दूसरे से सहयोग किया जा रहा है।

दूसरी ओर कहा जा रहा है कि भारत के विकास के लिए महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए हैं। इस मामले में जर्मनी समर्थन के पक्ष में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के दौरान इन देशों के बीच व्यापार और सुरक्षा के मसले पर गहरी चर्चा की जाएगी। यही नहीं नवीनीकरण उर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, शिक्षा, तकनीक, जल प्रबंधन और विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शहरी विकास, कृषि में सहयोग जैसे मसलों पर चर्चा की जाने की संभावना है। भारत के साथ जर्मनी वर्ष 2001 से इस मामले में भागीदार है। 

उल्लेखनीय है कि मोदी के जर्मनी के दौरे पर 6 माह बाद इस तरह की जानकारी प्रदान की जा रही है। जर्मन चांसलर के साथ प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा। इस दौरान यह बात सामने आई कि लगभग 6 केंद्रीय मंत्री, बड़े अधिकारी और शीर्ष जर्मन कंपनी के सीईओ भी इस मामले में शामिल हैं। कहा गया है कि भारत और यूरोप संघ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। जर्मन चांसलर और प्रधानमंत्री 6 अक्टूबर को बेंगलुरू पहुंचेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -