भारत ने की स्वस्थ मातृत्व की बात : मोदी
भारत ने की स्वस्थ मातृत्व की बात : मोदी
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मां और बच्चों के मसले पर आयोजित वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्लोबल काॅल टू एक्शन समिट एक अच्छा अवसर है। यह यूएस से बाहर पहली ऐसी समिट है जिसमें मां और बच्चों पर चर्चा हो रही है। 5 वर्ष में विकसित और विकासशील देशों के बीच जारी गतिरोध को मिटाना है। इस अंतर को हमें पाटना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट में मौजूद 14 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समिट मां और बच्चों के मसले पर आधारित है।

भारत ने खुद को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया है। उन्होंने प्रसव के दौरान होने वाली मौतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय सुविधाओं को ऐसा रखना है जिससे इन मौतों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में ऐसा देश है जिसने शिशु मृत्यु दर को कम करने में पहल की है। भारत द्वारा स्वस्थ्य मातृत्व की बात की जाती है। भारत द्वारा एक वृहद स्तर पर पब्लिक हैल्थ प्रोग्राम संचालित किया जाता है। शिशु स्वास्थ्य के प्रति भारत गंभीर है। भारत द्वारा जननी सुरक्षा योजना चलाई जा रही है। जिसमें 75 प्रतिशत प्रसव सुरक्षित तरीके से किया जा रहा है। महिलाओं को समय पर स्वास्थ सुविधाऐं दी जाती है।

भारत शिशु सुरक्षा कल्याण कार्यक्रम पर कार्य कर रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की बात करते हुए कहा कि यह सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ्य शिशु के लिए बेहद आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर भी चर्चा की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -