PM मोदी और नीतिश कुमार एक मंच पर आज होंगे साथ, पटना में होगा रैली का आयोजन
PM मोदी और नीतिश कुमार एक मंच पर आज होंगे साथ, पटना में होगा रैली का आयोजन
Share:

पटना / बिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक साथ नज़र आऐंगे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां पर आयोजित होने वाले गुरू गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव में भागीदारी करेंगे। इसके लिए वे पटना पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बिहार में रैली का भी होगा।

दरअसल यह रैली प्रकाश पर्व को लेकर होगी और दोपहर 12.30 बजे गांधी मैदान में इस रैली का आयोजन होगा। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व रामविलास पासवान, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत बड़े पैमाने पर नेता उपस्थित रहेंगे।

प्रकाश पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही साथ मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहेंगे। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान इस समारोह में विशेषतौर पर मौजूद रहेंगे। तो दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी ने संभाली थी। इस कार्यक्रम से अलग हटकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तख्त श्री पटना साहिब में मथ्था टेकने पहुंचे हैं।

बिहार का लिट्टी चोखा अब अमेरिका में भी हो गया है वर्ल्ड फेमस

बिहार के मंत्रियों ने पेश किया अपनी संपत्ति

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -