बिहार का लिट्टी चोखा अब अमेरिका में भी हो गया है वर्ल्ड फेमस
बिहार का लिट्टी चोखा अब अमेरिका में भी हो गया है वर्ल्ड फेमस
Share:

लिट्टी चोखा के बारे में आप जानते ही होंगे जो हमारे भारत में बहुत पसन्द किया जाता है। लेकिन ये बात जानकर आप और भी ख़ुशी होगी कि ये सिर्फ हमारे देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी इसे खूब पसन्द किया जा रहा है। जी हाँ, आपको बता दे वो देश है अमेरिका ,जहाँ के शहर नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, मैरी लैंड और फ्लोरिडा में इस डिश को काफी पसन्द किया जा रहा है।

दरअसल, रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के कुछ पुराने छात्रों ने बताया कि उन्होंने इसे लेकर एक छोटी सी पहल की थी जिसके चलते ये फेमस हो गया। इन छात्रों ने अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के चारलोट में आयोजित इंडियन फेयर में एक फूड स्टॉल लगाया था जिसमें लिट्टी-चोखा सर्व किया गया था। और ये अमेरिका के लोगों को इतना पसन्द आया कि कुछ ही देर में खत्म हो गया था।

खबर के अनुसार अमेरिका में वाइस प्रेसिडेन्ट मैनेजर NRI अभिषेक सिन्हा ने बताया कि सितंबर में उन्होंने झारखंड के लोगों के साथ मिलकर इंडियन फेयर में एक फूड स्टॉल लगाया था। जिसमें लिट्टी-चोखा, समोसा और चावल-मटन परोसा गया था। जिसमे से लिट्टी चोखा लोगों ने ज्यादा पसन्द किया है। 

BJP नेता अंगूरलता के नाम पर वायरल हुई थी इस फेमस ट्रेनर की फोटो, आप भी देखिए

Video : जब महिला के साथ बाबा ने शुरू किया खुल्लम-खुल्ला प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -