104 सैटेलाईट लाॅन्च कर भारत ने रचा इतिहास, युवा और महिला वैज्ञानिक कर रहे बेहतर कार्य
104 सैटेलाईट लाॅन्च कर भारत ने रचा इतिहास, युवा और महिला वैज्ञानिक कर रहे बेहतर कार्य
Share:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत के मौसम ने दस्तक दे दी है। अब सरसों फूल लोगों को प्रसन्नता दे रहे हैं। किसानों की उम्मीद बेहतर हो जाएगी जब सरसो फूटेगी। उन्होंने बसंत ऋतु का मनोरम वर्णन कर श्रोताओं को इस ऋतु का महत्व बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात प्रसारण के दौरान कहा कि जिन लोगों ने मन की बात कार्यक्रम में सुझाव दिए हैं उसके लिए मैं आभारी हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसरो ने मंगल मिशन के बाद अंतरिक्ष के क्षेत्र मे एक रिकाॅर्ड बनाया और एक साथ विभिन्न देशों के सैटेलाईट प्रक्षेपित किए। 104 सैटेलाईट सफलतापूर्वक लाॅन्च किए ऐसा करते हुए भारत ने इतिहास रचा और पहला देश बना। PSLV  का सफल लाॅन्च रहा। यह भारत की उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी ने भारत की उपलब्धियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी 2017 का दिन गर्व का दिन है।

सैटेलाईट लाॅन्चिंग से किसानों को अधिक लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा और महिला वैज्ञानिकों की सराहना की। उनका कहना था कि इसरो की महिला और युवा वैज्ञानिकों ने जो कार्य किया है उसके लिए उन्हें बधाईयां हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने रक्षा क्षेत्र में बैलिस्टिक इंटरसेक्शन मिसाईल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाईल जमीन के उपर 100 मीटर में दुश्मन की मिसाईल को ध्वस्त कर सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिज्ञासा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का वैज्ञानिक आने वाली पीढ़ियों के जीवन में बदलाव का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने महात्मा गांधी के शब्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि विज्ञान और वैज्ञानिक जनसामान्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ता है तो यह बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने नीति आयोग के माध्यम से 14 वें प्रवासी भारतीय दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को लेकर कहा कि समाजोपयोगी इनोवेशन पर इस कार्यक्रम में ध्यान दिया गया था।

जब मैंने इसका अवलोकन किया तो यह पता लगा कि ये बहुत ही महत्वपूर्ण थे। एक व्यक्ति ने मछुआरे के मोबाईल एप प्रयोग को बनाया था। यह मछुआरों के लिए बेहद उपयोगी हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुंबई में वर्ष 2005 में बाढ़ आ गई। ऐसे में दो लोगों ने संकट के समय उपयोगी कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग अब डिजीधन पर ध्यान दे रहे हैं अब डिजीटल पैमेंट पर युवा पीढ़ी ध्यान दे रही है यह एक तरह का शुभसंकेत है। इस पद्धती को अच्छा समर्थन मिला है। लोगों को इस तरह से पैमेंट करने पर इनाम मिलता है।

अभी तक 10 हजार से अधिक लोगों और 50 हजार व्यापारियों को ईनाम मिले हैं। लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपए के ईनाम दिए जा चुके हैं इस योजना में। इससे पता चलता है कि डिजीटल पैमेंट में लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था में बुजुर्ग भी लाभ ले रहे हैं। उन्होंने संतोष की बात सामने रखते हुए कहा कि आपका नाम और आपका काम सभी को संतोष दे रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र की निवासी पूजा निवाड़े को लेकर कहा कि वे भी डिजीटल इंडिया को लेकर जानकारी लोगों के बीच साझा करती रहती हैं। उन्होंने कार चालक शब्बीर भाई की सराहना की और कहा कि इन्हें 1 लाख रूपए का ईनाम दिया गया ये लोगों को जानकारियां देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को भीम एप की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव से शहर को शक्ति मिली है और अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष फसल का रिकाॅर्ड उत्पादन हुआ है। बड़े पैमाने पर विभिन्न किस्म की दालों का उत्पादन हुआ है। उन्होंने किसानों की सराहना करते हुए उन्हें दालों के रिकाॅर्ड उत्पादन करने के लिए आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा स्वच्छता को लेकर कुछ न कुछ कार्य किया जाता है। ऐसे में सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है। पेय जल एवं स्वच्छता मंत्रालय इस दिशा में विशेष कार्य कर रहा है। उन्होंने स्वच्छता मंत्रालय द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना की और कहा कि आईएएस अधिकारियों ने टाॅयलेट पिट की सफाई की। इसे सराहा।

उन्होंने रियो पैरालिंपिक में दिव्यांग खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए ब्लाईंड टी 20 वल्र्ड कप का उल्लेख किया उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हराकर भारत ने सफलता पाई यह बेहद अच्छा था। उन्होंने खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि महिला खिलाड़ियों ने रग्बी में सिल्वर मैडल जीता उन्हें बधाई। उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच सामाजिक स्वीकृति का कारण बन रही है।

उन्होंने बाल विवाह को लेकर कहा कि इस पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लोग पुराने रीतिरीवाज से आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने मध्यप्रदेश में हर घर दस्तक अभियान की जानकारी दी और इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन ने भी लोगों के बीच बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि जब 8 मार्च को महिला दिवस मनाऐंगे तो उसका एक ही भाव है कि महिला न ज्यादा में न कम में सभी में बराबर की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि सभी से जानने को मिलता है कि धरती पर क्या चल रहा है।

PM मोदी ने दिए ऐसे टिप्स - अब बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी 90% से ज्यादा अंक कर सकते है हासिल

आज मन की बात करेंगे PM नरेंद्र मोदी

BHIM App यूज़र्स की संख्या 17 मिलियन के पार, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -