राजीव गांधी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री सहित कांग्रेस नेताओ ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री सहित कांग्रेस नेताओ ने दी श्रद्धांजलि
Share:

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान गांधी परिवार द्वारा स्व. राजीव गांधी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए गए। स्व. राजीव गांधी के पुण्य स्मरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ट्विट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मैं भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं। 

स्व. राजीव गांधी के समाधि स्थल पर उनकी पत्नी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा, दामाद राॅबर्ट वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन के साथ कांग्रेस नेताओं ने उन्हें स्मरण करते हुए प्रणाम किया।

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी के जन्म दिवस को राजीव गांधी सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान सद्भावना दौड़ का आयोजन भी किया जाता था। देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की स्मृति में विविध आयोजन होते थे। स्व. राजीव गांधी के पुण्य स्मरण पर पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ट्विटर पर ट्विट किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -