श्रीनगर ले जाया जा रहा मुफ्ती का शव, PM मोदी ने दी अंतिम विदाई
श्रीनगर ले जाया जा रहा मुफ्ती का शव, PM मोदी ने दी अंतिम विदाई
Share:

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पार्थिव देह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से पालम हवाई अड्डे पर ले जाया गया। पालम हवाई अड्डे पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुख्यमंत्री मुफ्ती का पार्थिव देह अंतिम दर्शनों हेतु रखा गया। वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने पालम एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद को श्रद्धांजलि दी। सईद के अंतिम दर्शनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पहुंचे।

उन्होंने मुफ्ती के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनके अंतिम दर्शन किए। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से श्रीनगर ले जाया जाएगा। वहां इसे लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। मुफ्ती के निधन पर जम्मू-कश्मीर में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इससे पहले एम्स में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को श्रद्धांजलि दी।

मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दुख जताया। सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें याद रखे जाने की बात राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की। उन्होंने कहा कि जम्मू - कश्मीर और देश के लिए दिए गए उनके योगदान को हमेशा ही याद किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एम्स पहुंचने पर उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती से भेंट की। उन्होंने मुुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से जुड़े मामलों पर उन्हें अच्छी समझ थी।

वे घाटी में स्थायी शांति लाने का प्रयास करते रहे। उनका कहना था कि मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन जम्मू - कश्मीर के लिए एक बड़ी क्षति है। पालम एयरपोर्ट पर अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी मुफ्ती के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर जम्मू - कश्मीर में 7 दिन का राजकीय शोक रखा गया है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का उनके पैतृक गांव बिजबिहारा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -