मन की बात में छाया हरदा का नाम
मन की बात में छाया हरदा का नाम
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में साफ सफाई को लेकर भी देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आॅपरेशन मल युद्ध की बात कही। जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश के हरदा जिले में इस दिशा में बेहतर कार्य किए जाने की सराहना की। उन्होंने यहां आॅपरेशन मल युद्ध के तहत चलाए जाने वाले ब्रदर नंबर वन अभियान की प्रशंसा की। 

जिसमें उन्होंने कहा कि इस काम में मध्यप्रदेश के हरदा जिले में अच्छा काम हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहना करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा भी ट्विट कर सराहना की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को खुले में शौच करने से मुक्त करने के लिए आॅपरेशन मल युद्ध संचालित किया जा रहा है। वर्ष 2014 के मई माह में आॅपरेशन मलयुद्ध का प्रारंभ हुआ था। जिसके बाद से अब तक इस क्षेत्र में काफी कार्य किया गया है। मलयुद्ध के अंतर्गत 39 ग्राम पंचायतों के 69 गांवों में शौचालय निर्मित करवाए गए हैं। इस दिशा में अभी भी बहुत काम चल रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -