पीएम मोदी ने लॉकडाउन को बताया सफल, कहा- देश की जनता ने कोरोना के खिलाफ लड़ी जंग
पीएम मोदी ने लॉकडाउन को बताया सफल, कहा- देश की जनता ने कोरोना के खिलाफ लड़ी जंग
Share:

वाशिंगटन: पीएम मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए शुरुआती चरण में लागू किए गए लॉकडाउन को सफल बताते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत के नागरिकों ने जंग लड़ी है। भारतीय मूल के 'अमेरिकी एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन' (AAPI) की बैठक को ऑनलाइन संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संकट का इस्तेमाल देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया।

AAPI अमेरिका में 80,000 से ज्यादा भारतीय मूल के डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है। पहली दफा किसी भारतीय पीएम मोदी ने संस्था की वार्षिक बैठक को संबोधित किया। मोदी ने विभिन्न देशों के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ बहुत बेहतर तरीके से जंग लड़ी है। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका में दस लाख लोगों पर जहां 350 लोगों की मौत हुई है और ब्रिटेन, इटली तथा स्पेन जैसे यूरोपीय देशों में दस लाख लोगों पर जहां 600 से ज्यादा लोगों की जान गई है, वहीं भारत में यह दर 12 से भी कम है।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरहानीय रूप से सफल रहा है। अन्य कई राज्यों में भी ऐसा ही है। पीएम मोदी ने इसके लिए जनता से मिले समर्थन को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों तक यह महामारी पहुंच भी नहीं पाई।

कोरोना को लेकर चौकाने वाला खुलासा, यहां पर सबसे पहले मिले थे वायरस के लक्षण

CISF जवानों पर अचानक हुआ नक्सल अटैक, पत्थर मार छीना मोबाइल

आखिर क्या है डेक्सामेथासोन ? मृत्यु दर में ला सकता है कमी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -