53 सांसदों की विदाई पर बोले प्रधानमंत्री, GST पास होता तो अच्छा होता
53 सांसदों की विदाई पर बोले प्रधानमंत्री, GST पास होता तो अच्छा होता
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने 53 सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश और बिहार से भी सांसदों का अच्छा प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि सदन ने हमारी सोच में विस्तार किया है। यहां से आने वाले सांसदों के विचारों से भी देश और इन राज्यों का विकास किया जा सकता है। ये राज्य देश के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

यहां से आने वाले सांसदों के अनुभव का लाभ भी सदन को मिला है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे निर्णय हैं जो सांसदों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हृदय की गहराई से सभी को शुभकामनाऐं देता हूं और सभी का आभारी भी हूं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री एम वैकेया नायडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश समेत कई नेताओं का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है।

ऐसे में राज्यसभा में उन्हें विदाई दी जा रही है। इस मामले में प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि राज्यसभा में जीएसटी पारित हो जाता तो बिहार उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को लाभ मिलता। उन्होंने कहा कि सांसदों के सुझावों से कानून बनाने में सहायता मिलती है। उनका कहना था कि सदन से से विदाई का भी सदस्यों का अधिकार है लेकिन उनके अनुभव से सदन को लाभ ही मिलता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -