भारत-अफ्रीका सम्मेलन : सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने की मोदी ने बताई जरूरत
भारत-अफ्रीका सम्मेलन : सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने की मोदी ने बताई जरूरत
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत-अफ्रीका सम्मेलन में भागीदारी करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अफ्रीकी राष्ट्रों के अध्यक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अफ्रीका की संस्कृति में समानता है। आतंकवाद से दोनों ही देशों को मिलकर लड़ना होगा। अफ्रीका के लिए ड्यूटी फ्री बाजार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम कमिटमेंट कर सकते हैं लेकिन बहुत जल्दी सब कुछ नहीं किया जा सकेगा। हमारे एग्रीमेंट में विश्वास नज़र आएगा। अफ्रीकी देशो का विज़न और भारत का श्रम मिलकर विश्व के लिए कुछ अच्छी पहल कर सकता है।

स्वास्थ्य, विद्युत और संसाधनों के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन का पूंजी विनिर्माण करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा को आज की जरूरत बताया और कहा कि भारत विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तकनीक के क्षेत्र में भारत अफ्रीका अच्छा कार्य कर सकते हैं भारत अफ्रीका को कृषि क्षेत्र में आगे लाने के लिए अच्छा प्रयास कर सकता है। भारत हेल्थ केयर में अच्छा माना जाता है। कई ऐसे रोग हैं जिसमें भारत में दवाईयों और उपचार के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जताा है। स्वस्थ्य मातृत्व के क्षेत्र में भी भारत में अच्छा कार्य होता है। जीवन की गुणवत्ता में भी भारत सुधार करने में अफ्रीका की मदद कर सकता है। उन्होंने भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि हमारे आईलैंड को प्राकृतिक तरीके से विकसित करने की जरूरत है। ग्लोबल वार्मिंग को लेकर भी उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों को इस मसले पर जागरूक होने की जरूरत है। पाॅवर क्षेत्र में दोनों देश अच्छा कार्य कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने प्राकृतिक तरीके से कार्य करने की जरूरत बताई। इंडियन ग्लोबल पब्लिक पार्टनरशिप की बात करते हुए उन्होंने क्लीन एनर्जी के कंसेप्ट पर कार्य करने की आवश्यकता बल जोर दिया। 

उन्होंने सौर उर्जा के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि नवंबर में सोलर एनर्जी के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जाएगा। भारत में कई गांव ऐसे हैं जहां सौर उर्जा पहुंचाई गई है। उन्होंने नैरोबी का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां भारत अच्छा कार्य कर सकता है। उन्होंने भारत द्वारा ग्लोबल इंस्टिट्युट्स स्थापित करने पर जोर दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि यूनाईटेड नेशंस ने भी इसकी सराहना की है। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन का आज समापन होना है। जिसमें 54 अफ्रीकन देशों के राष्ट्राध्यक्ष भागीदारी कर रहे हैं। इन राष्ट्रध्यक्षकों को आज शाम एक बार फिर भोज दिया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -