PM मोदी जाऐंगे जापान, NSG में भागीदारी पर हो सकती है बात
PM मोदी जाऐंगे जापान, NSG में भागीदारी पर हो सकती है बात
Share:

नई दिल्ली : भारत और जापान असैन्य परमाणु मसले पर करीब आऐंगे और हो सकता है कि भारत की एनएसजी में मजबूत दावेदारी फिर से रखी जाए। इसके लिए भारत जापान से सहयोग की उम्मीद कर रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह जापान दौरे पर होंगे। यहां पर भारत द्वारा एनएसजी का मसला सामने रखा जा सकता है और जापान से असैन्य परमाणु जरूरत के लिए सहयोग की मांग की जा सकती है।

दोनों देशों ने पिछले साल दिसंबर में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा के दौरान असैन्य परमाणु उर्जा में सहयोग के लिए व्यापक समझौते को एक रूपरेखा प्रदान कर दी थी लेकिन अंतिम संधि पर हस्ताक्षर होना बाकी था क्योंकि कुछ तकनीकी और कानूनी मुद्दों को सुलझाया जाना था।

इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों ही देशों द्वारा इस तरह की संधि के मूल भाग की कानूनी और तकनीकी मसलों सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया गया है। माना जा रहा है कि 11 नवंबर से पीएम मोदी की यात्रा में भारत कई मसलों पर बात कर सकता है जिसमें भारत की ऊर्जा जरूरत और परमाणु आवश्यकता पर प्रमुखता से चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर जापान के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से गुरूवार को भेंट की। दरअसल जापान में वर्ष 2011 में फुकूशिमा परमाणु संयंत्र आपदा आई थी जिसके बाद भारत के परमाणु कार्यक्रम का विरोध जापान में होने लगा। हालांकि जापान और भारत आर्थिक और सांस्कृतिक मसले पर एक दूसरे के सहयोगी हैं ऐसे में भारत के साथ परमाणु सहयोग को सकारात्मक तरीके से देखा जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -