पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने किया जवाहर लाल नेहरू को याद
पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने किया जवाहर लाल नेहरू को याद
Share:

आज दिवाली का पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है। वैसे आज दिवाली होने के साथ ही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आज 131वां जन्मदिन है। आप सभी को बता दें कि आज 14 नवम्बर है और आज के दिन को लोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। ऐसे में आज पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति समेत कई अन्य बड़े लोगों ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आप देख सकते हैं पीएम मोदी ने इसके लिए एक ट्वीट किया है।

ट्वीट करते हुए वह लिखते हैं 'देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जंयती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है।' वहीँ उनके अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 'उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।'

वहीँ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, 'आज भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। एक विशाल दूरदर्शी जिन्होंने हमारे देश की नींव भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रखी। हमारा प्रयास इन मूल्यों के संरक्षण के लिए होना चाहिए।'

इसी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके द्वारा लिखित किताब भारत की खोज का कोटेशन लिखा है, 'केवल वे ही जीवन को समझ सकते हैं जो अक्सर इसके कगार पर खड़े होते हैं। केवल वे जिनके जीवन मृत्यु के भय से संचालित नहीं होते हैं।' इन सभी के अलावा भी कई लोगों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया है।

गहलोत ने नागदा के युवाओं के इलाज के लिए फंड को दी मंजूरी

दिवाली के दिन गणपति बप्पा को भी करें खुश, पढ़े यह आरती और चालीसा

आज इस मुहूर्त में करें दिवाली का पूजन, यह है पूजा सामग्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -