पढ़ाई, कमाई और दवाई से बदलेंगे लोगों की किस्मत
पढ़ाई, कमाई और दवाई से बदलेंगे लोगों की किस्मत
Share:

रंगपारा : असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को विकास नहीं दिखता। उन्हें मोतियाबिंद हो गया है। मगर जो लोग देख नहीं सकते हैं उन्हें भी सड़क का पता चल जाता है। यह बात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के रंगपारा क्षेत्र में चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आखिर असम में गांवों को जोड़ने तक सड़कें बनी हैं। क्या यहां पर विकास नज़र आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीते 15 वर्षों में विकास के कार्य नहीं किए हैं। वे हमसे उम्मीद कर रहे हैं कि हम केवल 5 माह में ही जादू कर दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेगी। मगर कांग्रेस के पास सत्ता थी उनके पास खजाना था। आप हिसाब लगाकर तो देखिए। आखिर असम के लिए आपने क्या किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आखिर गोगोई साहब कहते हैं कि उनकी मुझसे लड़ाई है। वे लोकतंत्र में रहते हैं हम मिलकर लड़ते हैं। गरीबी और भ्रष्टाचार से हम लड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगपारा के लोगों को कहा कि भाजपा तीन आधार पर राज्य में कार्य करेगी। उसका आधार होगा विकास, तेज गति से विकास और हर जगह विकास। यह हमारा एजेंडा है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में शिक्षा की स्थिति को सुधारने का कार्य भी करेगी। उनका कहना था कि कमाई, पढ़ाई दवाई से वे लोगों की किस्मत बदल देंगे। असम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चुनावी किला लड़ाऐंगे जहां वे प्रचार रैली करेंगे। उनकी यह रैली खड़गपुर में होगी। इस मामले में पीएम मोदी ने ट्विट भी किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -