PM मोदी ने मन की बात में दी वार्निंग : बेनामी संपत्ति वालो की खेर नही, आ गया कानून
PM मोदी ने मन की बात में दी वार्निंग : बेनामी संपत्ति वालो की खेर नही, आ गया कानून
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर के दिन रविवार को इस वर्ष की अंतिम मन की बात देश की जनता से की गई। आकाशवाणी के विभिन्न स्टेशन और समाचार चैनल्स के माध्यम से इसका प्रसारण किया गया। दूरदर्शन के विभिन्न चैनल्स पर भी इसका प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बेनामी संपत्ति से जुड़े कानून पर कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने मन की बात में कैशलेस ट्रांजिक्शन पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कैशलेस ट्रांजिक्शन के लिए प्रयास किए हैं और अब सरकार ऐसा एप लाॅंच करने जा रही है जो कि अंगूठे के आधार पर कार्य करनेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा बेनामी संपत्ती से जुड़े कानून को लेकर उदासीनता बरती जा रही है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि सरकार ने धूल खा रहे कानून को निकाला और इसे बेहद असरदार बनाया। अब माना जा रहा है कि कानून अपना कार्य करेगा। उनका कहना था कि देशहित और जनहित हेतु जो भी करना होगा वे जरूर करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। नोटबंदी से कालेधन को रोकने में बड़ी सफलता मिली है। उनका कहना था कि सवा सौ करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद हो तो फिर इस दिशा में किए जाने वाले प्रयासों से लोगों को पीछे नहीं हटना चाहिए। उल्लेखनीय है कि संसद द्वारा वर्ष 2016 में जो कानून पारित किया गया है उससे बेनामी सौदे कानून 1988 का नाम परिवर्तित कर अनुपातहीन संपत्ति के लेनदेन व कानून 1988 पारित किया गया। इस मामले में प्रधानंत्री ने कहा कि करीब 70 वर्ष बेईमानी और भ्रष्टाचार से मजबूत शक्ति जुड़ी है। दरअसल कानून के तहत करीब 7 वर्ष की सजा भी व्यक्ति को मिल सकती है।

अब अंगूठे के ज़रिये हो सकेगा कैशलेस ट्रांजिक्शन

कैशलेस ट्रांजिक्शन से बाजार में होगी आसानी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -