प्रधानमंत्री ने उठाई झाडू, स्वच्छ भारत अभियान के दो वर्ष पूर्ण
प्रधानमंत्री ने उठाई झाडू, स्वच्छ भारत अभियान के दो वर्ष पूर्ण
Share:

नईदिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस दौरान सरकार ने जमकर विज्ञापन प्रचार किया। जिसमें भारत को स्वच्छ रखने की अपील की गई थी। आज गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके दो वर्ष पूर्ण होने पर लोगों से स्वच्छता को लेकर चर्चा की। इस मौके पर उनके हाथ में झाड़ू भी नज़र आई। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर योजना की अधिकृत लाॅंचिंग की।

उन्होंने कहा कि भारत स्वच्छ होगा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी अभियान में भागीदारी की। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नईदिल्ली के रफी मार्ग पर पब्लिक टाॅयलेट का शुभारंभ भी किया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर कूड़ा या कचरा फैंकने वाले को बच्चे टोकते हैं। इस दौरान उन्होंने सुर क्षाकर्मियों के साथ भोजन किया। महाराष्ट्र में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, कोलकाता में मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर व नईदिल्ली के सफदरजंग चिकित्सालय में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वच्छत भारत अभियान में भाग लिया।

जो नेता हर दिन सफेद कुर्ते पायजामे और खादी में नज़र आते हैं उन्होंने आज सफेद रंग की टोपी और सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा था और इन लोगों के हाथों में झाडू थी। ये सभी सफाई करने के साथ सफाई अभियान का महत्व लोगों को बता रहे थे। नेताओं और मंत्रियों के झाडू लगाने के साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी सफाई अभियान में भागीदारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार 2019 तक सारे भारत को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य तय करेगी।

इस बारे में वायदा किया गया कि 2019 तक भारत को स्वच्छ बनाया जाएगा। इस अभियान के दौरान यह बात सामने आई कि आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में इस अभियान को लेकर अच्छी स्थित है। इस मामले में सर्वे रिपोर्ट का हवाला दिया गया। दरअसल इस अभियान को पूर्ण होने पर एक सर्वे कराया गया था जिसमें यह बात सामने आई कि इन क्षेत्रों के ही साथ तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान में स्वच्छ भारत की स्थिति अच्छी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -