PM मोदी ने की मन की बात, दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं
PM मोदी ने की मन की बात, दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले प्रसारण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार खेल जगत को लेकर फोकस किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 मैचों में बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ जीत हेतु शुभकामनाऐं दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में खेलों के क्षेत्र में विकास हो रहा है। हम ढांचागत विकास पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत फीफा द्वारा आयोजित होने वाले विश्वकप फुटबाॅल जो अंडर 17 वर्ग के लिए होगा। इसकी मेजबानी करेगा। यह आयोजन बेहतर होगा। यह भारत की खेल प्रतिभा को निखारने के अवसर की तरह होगा।

उनका कहना था कि हर नौजवान इस विश्वकप का एंबेसेडर बनना चाहिए। उन्होंने पर्यटन सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की। उनका कहना था कि भारत विविधताओं से भरा देश है। एक बार यदि देश की विविधता देखने निकल पड़े तो जीवनभर इसे देखा जा सकता है। इसे जीवन भर आप देखते ही रहेंगे। उन्होंने खनन क्षेत्र में नई शुरूआत करने को लेकर कहा कि कोल इंडिया ने जिस तरह से इको फ्रेंडली खनन कार्य किया है वह सराहनीय है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कांग्रेस के विरोध के बाद भी हुआ। इसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी अनुमति दे दी थी। दरअसल 5 राज्यों में चुनाव के कारण लागू आचार संहिता का हवाला देते हुए कांग्रेस ने इस प्रसारण को रोकने की मांग की थी लेकिन इस प्रसारण को बाधित नहीं किया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -