किसानों के साथ फोंटो क्यों नहीं खिंचवाते PM मोदी
किसानों के साथ फोंटो क्यों नहीं खिंचवाते PM मोदी
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे देश में हो या विदेश में, वो सदैव अपने विरोधियों के बयानों से घिरे होते है। ताजा वार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है। मंगलवार को राहुल ने केरल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी देश के लोगों में गुस्सा फैलाकर सत्ता में आए थे। उन्होंने देश में गुस्सा फैलाने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने का काम किया, जबकि कांग्रेस हमेशा जोड़ती रही है।

राहुल ने पीएम की सेल्फी पर भी निशाना साधा और कहा कि आपने कभी मोदी को गरीबों और किसानों के साथ फोंटो खिचवाते हुए नहीं देखा होगा। आप उन्हें किसानों का हाथ पकड़ कर कभी बात करते हुए भी नहीं देखे होंगे।

आगे राहुल ने कहा कि माना कि कॉपोरेट की अनदेखी नहीं की जा सकती, पर आप किसानों की भी अनदेखी नहीं कर सकते। राहुल ने कांग्रेसी नेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे सभी नेता और कार्यकर्ता समझते है कि आपको आर्थिक विकास और गरीबों की मदद ममें एक संतुलन कायम करना होता है। किसान मर रहे है, उन्हें नहीं मालूम कि उन्हें क्या करना है और सरकार उनकी मदद नही कर रही है।

राहुल ने मोदी पर यह भी आरोप लगाया कि मोदी कोई भी वादा नहीं निभा रहे है। देश की जनता से उन्होने बड़े-बड़े वादे किए थे। मोदी ने वादा किया था कि वो कालाधन वापस लाएंगे और हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा कराएंगे, लेकिन सत्ता में आते ही अपने सारे वादे भूल गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -