नैरोबी : भारतीय टीम के शानदार बैट्समेन रोहित शर्मा अफ्रीकी देश केन्या में जंगली जानवरों के शिकार के खिलाफ अभियान में जुड़ गए है. इस जंगली जानवरों के शिकार के खिलाफ अभियान में इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा के अलावा हॉलीवुड अभिनेता मैट ब्लैंक और सलमा हायक भी जुड़े हुए हैं।
भारतीय टीम के शानदार बैट्समेन रोहित शर्मा ने जानवरो के हित में अच्छे कदम को उठाते हुए कहा की, मै संगठन पेटा का सदस्य रहा हूं और जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो मैंने इससे जुडऩा अपना कर्तव्य समझा। मैं इसी वजह से यहां नैरोबी में आया हूं। रोहित, गैंडे की एक दुर्लभ प्रजाति के अंतिम नर को बचाने के अभियान में ब्लैक और सलमा भी जुड़ गए है।
भारतीय टीम के शानदार बैट्समेन रोहित शर्मा ने कहा कि, 'मैं नर गेंडे सुडान को देखकर आश्चर्यचकित हूं। खोजी कुत्तों की क्षमता ने भी मुझे काफी प्रभावित किया, इनका उपयोग शिकारियों को पकड़ने के लिए किया जाता है। इस काम के लिए आर्थिक मदद भी देने वाला हूं।