उत्तराखंड में फोन टेपिंग की साजिश
उत्तराखंड में फोन टेपिंग की साजिश
Share:

देहरादून : राज्य में सरकार का विरोध करने वाले कांग्रेसी विधायकों का फोन टेप किया जा रहा है। जो नेता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का विरोध कर रहे हैं उनका फोन टेप किया गया है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने लगाया है। दरअसल इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि जून वर्ष 2015 से लेकर अब तक लगभग 378 फोन काॅल रिकाॅर्ड किए गए थे। ये फोन पत्रकारों और कांग्रेस के विरोधी नेताओं के थे। इस मामले में भाजपा ने कहा है कि वह राज्पाल से शिकायत कर सकते हैं।

भाजपा नेता द्वारा आरोप लगाया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधायकों की खरीद के प्रयास भी किए। वे अपने विरोधियों पर नज़र रखने का प्रयास कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के बागी विधायकों ने सरकार के प्रति अविश्वास व्यक्त किया था। इसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी। कांग्रेस के 9 विधायकों ने सरकार से अलग होकर वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज की पत्नी के साथ बैठक की थी और भाजपा के साथ अपना समर्थन जताया था।

दूसरी ओर केंद्र सरकार ने इस तरह के राजनीतिक गतिरोध को देखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की थी। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने न्यायालय में रीट याचिका दायर कर शक्ति परीक्षण करने की बात कही थी जिस पर अब रोक लगा दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -