गर्मी में लू से बचाता है फालसे का जूस, जानिए इसके बेहतरीन फायदे
गर्मी में लू से बचाता है फालसे का जूस, जानिए इसके बेहतरीन फायदे
Share:

चिलचिलाती धूप लगने से हम सभी की हालत खराब रहती है। ऐसे में काफी थकान और सुस्ती महसूस होती है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के ठंडे फूड्स भी डाइट में शामिल करते हैं। इस लिस्ट में तरबूज और खीरे जैसे फूड्स भी शामिल हैं। जी दरअसल ये फूड्स पानी से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसी के साथ ये शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। हालाँकि गर्मियों में आप फालसे (Phalsa) जैसे फूड्स भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप सभी फालसे से बना जूस (Phalsa Juice) पी सकते हैं। जी दरअसल यह स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अब हम आपको बताते हैं आपको इससे स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है- फालसे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। यह खून को बढ़ाने में मदद करता है। इसी के साथ इसका जूस पीने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। जी दरअसल ये हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने का काम करता है। ये एनीमिया जैसी बीमारियों को दूर करता है।

मांसपेशियां होती है मजबूत- फालसे में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। जी दरअसल इसमें पोटैशियम और प्रोटीन होता है। ये दोनों पोषक तत्व हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करें तो आपको लाभ होगा।

शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है- फालसे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जी दरअसल इसमें शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले गुण भी होते हैं। इसी के साथ ये जूस शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा यह सनस्ट्रोक से बचाने का काम करता है और इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र को स्वस्थ- फालसे में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। ये दस्त जैसे परेशानियों से बचाने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल- फालसे के जूस में चिकित्सीय गुण होते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसी के साथ ये कोलेस्ट्रोल के लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसका जूस पीने से लिवर सही तरीके से काम करता है।

कैसे बनाएं फालसे का जूस- इसके लिए आपको 250 ग्राम फालसे, 1 चम्मच ब्राउन शुगर, आधा चम्मच काला नमक और कुछ आइस क्यूब्स की जरूरत होगी। अब इस जूस को बनाने के लिए सबसे पहले फालसे को पानी से अच्छे से धो लें। उसके बाद इसके पानी को सुखा लें और फालसे को मिक्सी में डालें। अब इसमें थोड़ा पानी डालें और इसका पेस्ट बना लें। 1 से 2 बार मिक्सी चलाने के बाद इसमें थोड़ा नमक और चानी डालें। इसे फिर से ग्राइंड करें। इसके बाद इसे छलनी से छान लें। इसमें आइस क्यूबस डालें। इसका सेवन करें।

नहीं बढ़ रहा आपके बच्चे का वजन तो खिलाये ये 6 चीजें

कमजोर है आपका बच्चा तो खिलाये ये 6 चीजें, बढ़ेगा वजन और होगा ताकतवर

पीरियड ज्यादा दिन तक आने का कारण हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -