कोपले मेडल : पीटर हिग्स को मिला 'पुराना वैज्ञानिक पुरस्कार'
कोपले मेडल : पीटर हिग्स को मिला 'पुराना वैज्ञानिक पुरस्कार'
Share:

लंदन : नोबेल पुरस्कार विजेता 86 वर्षीय पीटर हिग्स को दुनिया का सबसे पुराने वैज्ञानिक पुरस्कार रॉयल सोसायटी के कोपले मेडल से सम्मानित किया जाएगा. पीटर को हिग्स बोसोन के सिद्धांत पर काम करने के लिए यह पुरस्कार मिला है इसका आविष्कार 2012 में किया गया था. ये पुरस्कार जीतने के साथ ही हिग्स, चार्ल्स डार्विन और अल्बर्ट आइंस्टीन की श्रेणी में शामिल हो गए. हिग्स ने कहा कि इस साल का कोपले मेडल पुरस्कार मिलना सम्मान की बात है ये रायल सोसायटी का प्रतिष्ठित पुरस्कार है.

कोपले मेडल पार्टिकल फिजिक्स में हिग्स के योगदान के लिए दिया गया है. साल 2013 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से हिग्स और एंगलर्ट को दिया गया था.

कोपले मेडल सम्मान वैज्ञानिक शोध में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता है और इसे हाल ही में से मशहूर वैज्ञानिकों जैसे भौतिकीविद स्टीफन हॉकिंग, DNA फिंगरप्रिंट के वैज्ञानिक एलेक जेफरेज और आंद्रे गीम को ग्रेफेन के आविष्कार के लिए दिया गया.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -