पीरियड्स में अपने घरेलू नुस्खे....
पीरियड्स में अपने घरेलू नुस्खे....
Share:

वैसे तो पीरियड से में लड़कियों को कई समस्याओं से लड़ना पड़ता है कही पेट दर्द की समस्या तो कही ज्यादा स्त्राव की समस्या से इत्यादि। दैनिक कार्यो को भी वे अच्छे से नहीं कर पाती। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बतायंगे जिससे आपकी समस्या समाप्त हो जाएगी।

1. पेट में दर्द होने की समस्या में गर्म पानी से सिंकाई करने से बहुत जल्दी आराम मिलता है। इसके लिए सिंकाई वाले बैग या किसी बॉटल में गर्म पानी लेकर पेट पर रखकर सिकाई करें।

2. सबसे बेहतर तरीका है, पेटदर्द शुरू होते ही कोई गर्म पेय पी लें। इसमें गर्म पानी, चाय या कॉफी का प्रयोग आप कर सकती हैं। इसे पीने के तुरंत बाद आप राहत महसूस करेंगे।

3. पीरियड्स ठीक से नहीं आने पर हींग का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा। हींग खाने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।

4. इस समय सहिजन, सफेद कद्दू, करेला, तिल का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलाव पालक, अंडा व सोयाबीन का नियमित प्रयोग करने के साथ ही प्रतिदिन दूध जरूर पिएं।

5. पीरियड्स के समय, खासतौर से अंतिम समय में कब्ज‍ियम की समस्या सामने आती है। इसके लिए ऐसी चीजों का सेवन न करें, जो कब्ज बढ़ाए.

6. पीरियड्स के दौरान खट्टी चीजे न खाए, ये शरीर के अंगों में सूजन पैदा करते हैं। इसके अलावा बैंगन, मीट, पीला कद्दू अौर आलू का सेवन पहले से ही बंद कर दें।

7. पीरियड्स शुरू होने के पहले ही सौंफ या तिल का सेवन करने से फायदा होता है। इससे पीरियड्स समय पर आता है। इसके अलावा तिल के बीजों को जीरा पाउडर और गुड़ के साथ मिलाकर खाने से भी फायदा होता है।

8. पिसा हुआ धनिया, शक्कर के बूरे के साथ घी में सेंक कर खाने से भी मासिक धर्म की समसयाआं से निजात मिलती है। इसे दिन में तीन बार लगभग 2-2 चम्मच मात्रा में खाएं।

9. धनिया पाउडर को पानी में उबालकर, आधा रहने पर उतार लें। अब से छानकर मिश्री के साथ पिएं। इससे माहवारी के समय बहुत आराम मिलता है।

नेचुरल तरीके से बढ़ाए पीरियड की डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -