यमुना में अर्ध्य  देने से हो सकते हैं गंभीर रोग
यमुना में अर्ध्य देने से हो सकते हैं गंभीर रोग
Share:

नईदिल्ली। देशभर में आज छठ महापर्व की धूम मची हुई है। उत्तर भारतीयजन देश के कोने - कोने में छठ के तहत आज शाम को अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देंगे। इस दौरान नदियों के घाटों, सरोवरों, पवित्र तीर्थों व जलस्त्रोंतों के आसपास पहुंचेंगे। मगर इसी बीच जानकारी सामने आई है कि, पुण्यदायी मानी जाने वाली यमुना नदी भी प्रदूषण से अछूती नहीं रही है।

हालात ये हैं कि, यमुना नदी का पानी बेहद प्रदूषित हो गया है और यदि, कोई इसमें पूजना करता है तो उसकी सेहत खतरे में पड़ सकती है। विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार, यमुना नदी की पवित्रता हेतु श्रद्धालु बड़ी दूर से पवित्र सरोवरों, घाटों तक पहुंच रहे हैं, यमुना नदी का जल प्रदूषित हो गया है।

हालात ये हैं कि,पानी में सीवेज का जल मिल रहा है। अन्य माध्यमों से भी यमुना नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। पानी में टाॅक्सीन का स्तर इतना बढ़ गया है कि, हालात बेहद खराब हो गए हैं। वरिष्ठ कंसल्टेंट डाॅ. विवेक पाल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, यमुना नदी इतनी प्रदूषित हो गई है कि, कहीं कहीं तो इसका स्वरूप नाले की तरह नज़र आता है। नदी में मल- मूत्र और सीवेज का जल मिल रहा है। नदी में व्याप्त प्रदूषण के कारण त्वचार से जुड़े रोग हो सकते हैं।

छठ पूजा महत्व

भोजपुरी सिनेमा में देखने को मिला छठ पर्व का उत्सव

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महान लोकपर्व - छठ

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -