ब्रज में हो रही आनंद उत्सव की तैयारी, माखन-मिश्री वितरण की आई बारी
ब्रज में हो रही आनंद उत्सव की तैयारी, माखन-मिश्री वितरण की आई बारी
Share:

मथुरा : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर कहीं धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान देशभर के वैष्णव मंदिर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में लगे हैं। ऐसे में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 5 सितंबर से 6 सितंर तक मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। देशभर के श्रीकृष्ण मंदिरों और वैष्णव मंदिरों के ही साथ भगवान श्रीकृष्ण की भूमि ब्रज में इस उत्सव को मनाने की जमकर तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान यह बात सामने आई है कि श्रद्धालु सुचारू रूप से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव अच्छे से मना पाऐं। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा द्वारा भी चर्चा की जा रही है।

मामले में यह जानकारी सामने आई है कि श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति की ओर से जन्मस्थान परिसर स्थित रंगमंच पर रासलीला के साथ भक्ति चरित्र लीलाओं का प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया गया है। यही नहीं यह भी कहा गया कि 5 सितंबर को रात 12.26 पर रोहिणी नक्षत्र के साथ 3.56 बजे अष्टमी तिथि लागू हो जाएगी। जिसके कारण 5 सितंबर से यह उत्सव मनाया जाएगा। यही नहीं रात्रि समय जन्मउत्सव मनाने के बाद अगले दिन भी विविध आयोजन होंगे।

श्रद्धालुओं द्वारा उत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की जाएगी और माखन मिश्री का प्रसाद सभी में वितरित किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस बार उत्तराखंड सरकार की ओर से हरिद्वार में निकाली जाने वाली झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इन झांकियों को करीब 50 हजार रूपए, 30 हजार रूपए, 25 हजार रूपए और 21 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -