दीपावली पर निकले थे अपनों से मिलने, हादसे में चली गई जान

दीपावली पर निकले थे अपनों से मिलने, हादसे में चली गई जान
Share:

कानपुर। उत्तरप्रदेश में दीपावली के त्यौहार पर कुछ लोग जब वाहनों से अपने परिचितों से मिलने के लिए सफर पर निकले तो उन्हें नहीं पता था कि यह उनके लिए आखिरी सफर होगा। हालात ये रहे कि दर्जनभर से अधिक दुर्घटनाओं में करीब 23 लोग मारे गए। हालात ये रहे कि उन्नाव और झांसी में अलग - अलग दुर्घटना में करीब 3-3 लोगों की मौत हो गई। उन्नाव में लखनऊ - कानपुर राजमार्ग पर निगम पेट्रोल पंप के सामने एक चार पहिया वाहन तेज गति से आ रहा था। कि अचानक वाहन चालक का संतुलन वाहन से हटा और वाहन सड़क का डिवाइडर तोड़ते हुए इंडिगो वाहन से टकरा गया। इस वाहन दुर्घटना में मां बेटी और चालक की मौत हो गई।

मरने वाली महिला टेस्ट क्रिकेटर नीतू डेविड की बहन और भतीजी थी। ये लोग अपने एक संबंधी के यहां गृहप्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ललितपुर के जखलौन निवासी कुछ लोग हादसे का शिकार हो गए। ये लोग ललितपुर से रतनगढ़ माता के दर्शन के लिए मध्यप्रदेश जा रहे थे। झांसी के समीप हाईवे पर इनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वाहन पलटने से उसमें सवार 4 लोग मारे गए।

बांदा में अलग - अलग दुर्घटनाओं में करीब 4 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर उरई में माधवगढ़, उमरी रोड़ क्षेत्र में हुई दुर्घटना में एक अधेड़ मारा गया। इसी तरह से फर्रुखाबाद में अमृतपुर के पास हादसे में महिला की मौत हो गई। वह भाईदूज पर टीका करने जा रही थी। राज्य में इसी तरह से कुछ अन्य हादसे भी हो गए जिसमें कुछ लोगों ने दम तोड़ दिया।

दिवाली की पूजा कर लौट रहे दो परिवारों की सड़क हादसे में मौत

दीपावली के पहले बड़ा हादसा : सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

कार की तेज रफ़्तार बनी मौत का कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -