बाढ़ से जम्मू व असम के कई जिले प्रभावित
बाढ़ से जम्मू व असम के कई जिले प्रभावित
Share:

गुवाहाटी : उत्तर भारत में हो रही तेज बारिश के कारण पूरा उतर-पूर्व भारत बाढ़ की चपेट में है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जम्मू में भी आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। शहर के की घरों व सड़कों में पानी 5 फीट से ऊपर चला गया है। बारिश के कारण लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे है। बारिश के चलते एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया। एयरपोर्ट पर पानी भरने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

असम में भी ब्रह्मपुत्र व इसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे मकान, खेत व वन्यजीवन बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ से दो लोगों की मौत की भी खबर है। असम में 19 जिलों के 16 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित है। असम राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 2700 से अधिक गांव बाढ़ के पानी में डूब हुए हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क का 80% से ज्यादा हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और जलस्तर बढ़ने से वहां के पशु-पक्षी एनएच-37 के करीब आंगलोंग की पहाड़ियों पर चले आए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -