रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगायेगा पैदल पुल, 25 करोड़ की लागत से हो रहा है तैयार
रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगायेगा पैदल पुल, 25 करोड़ की लागत से हो रहा है तैयार
Share:

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल महालोक का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है और आगे का कार्य निरंतर जारी है। द्वितीय चरण में रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें बड़े रूद्र सागर तालाब के डि-सिल्टिंग, ड्रेजिंग एवं स्लज हटाने का कार्य शामिल है। छोटे रूद्र सागर में लैंड स्केपिंग सहित मनोरंजक क्षेत्र, वैदिक वाटिका, ध्यान कुटी एवं छायादार विश्राम व्यवस्था भी तैयार की जा रही है। 

इन सबके साथ अत्याधुनिक तकनीक से आकर्षक पेडेस्ट्रियन पुल का निर्माण बड़े रूद्र सागर पर चारधाम पार्किंग की ओर से मानसरोवर के बीच किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण होने से रूद्र सागर के सौंदर्य में चार चांद लग जायेंगे। रूद्र सागर पर 25.22 करोड़ रुपये की लागत से छह मीटर चौड़ा और 200 मीटर लम्बे पैदल पुल का निर्माण कार्य जारी है। 

इस पैदल पुल से एक बार में 500 लोग रूद्र सागर के लाईट एण्ड साउण्ड शो को देख सकेंगे। यही नहीं रूद्र सागर पुल के पोस्ट कॉलम महाकाल लोक की थीम पर आधारित बनाये जा रहे हैं। पैदल पुल का उपयोग कर दर्शनार्थी दर्शन के उपरान्त घुमकर चारधाम मन्दिर पार्किंग के सामने से होकर त्रिवेणी संग्रहालय की पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। पैदल पुल का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है।

खरगोन बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई, पीएम मोदी ने जताया शोक, 4-4 लाख मुआवज़े का ऐलान

नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कपास खली बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखो का हुआ नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -