स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धान्जलि अर्पित कर निकाली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धान्जलि अर्पित कर निकाली तिरंगा यात्रा
Share:

सिमरिया : स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दुर्गा दत्त पाठक के सिमरिया बस्ती में स्थित आवास से भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा और इसी के साथ साथ 13 पंचायतों में भ्रमण भी किया. यात्रा शुरू करने से पहले मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी की तसवीर पर पुष्प अर्पित किये और उन्हें श्रद्धान्जलि दी. 

स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र राम विनीत पाठक व पुत्र वधु राम प्यारी देवी को मंडल अध्यक्ष लीलाधर महतो ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया. कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम्, भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाए और कई देश भक्ति गाने गया कर स्वतंत्रता सेनानी को याद किया. जेके चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के 12 पंचायतों में यात्रा की. देश के लिए शहीद वीर सपूतों को भी नमन किया गया. 
 
बन्हें, बानासाड़ी, हुरनाली, पीरी, इचाक, चोपे, पुंडरा, एदला, डाड़ी, पगार, जांगी, सबानों पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा का समापन सिमरिया चौक पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया जहाँ भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपेंद्र सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, अक्षयवट सिंह, बीरेंद्र सिंह, दया निधि सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्णा पांडेय, संतोष सिंह, परमेश्वर यादव, रफीक मियां, लव कुश सिंह, बॉबी सिंह, अनिल मालाकार, अर्जुन पांडेय, संजय पांडेय, मुकेश कुमार, नरेश साव समेत कई लोग अधिकारी मौजूद थे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -