सत्ता हथियाना ही है AAP का एजेंडा
सत्ता हथियाना ही है AAP का एजेंडा
Share:

पटियाला : आम आदमी पार्टी का कोई भी एजेंडा नहीं है यह केवल सत्ता प्राप्त करना चाहती है। इसके इरादों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कही। सीएम प्रकाश सिंह बादल सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष गुरचरण सिंह तोहड़ा को 12 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किए गए समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी किसी विकासीय एजेंडे को लेकर पंजाब में नहीं आई है। यह इस राज्य में सत्ता प्राप्त करना चाहती है। उन्होंने अपील की कि पंजाब की जनता आप के गलत प्रचार फंडे में न फंसे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल - भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को फिर से अवसर दें।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने  सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया। उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस का भी विरोध किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक या फिर धार्मिक मसलों पर पंजाब की जनता को निराश किया है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब की जल आपूर्ति को बचाने के लिए अकाली दल और भाजपा प्रयास कर रहे हैं। वे इसे लेकर आंदोलन तक करने के लिए तैयार हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -