पेरिस अटैक : तीसरे हमलावर की पहचान हुई
पेरिस अटैक : तीसरे हमलावर की पहचान हुई
Share:

पेरिस: पेरिस में खतरनाक आतंकवादी संगठन ISIS के द्वारा पेरिस के बेतेक्ला म्यूजिक हॉल और फुटबॉल स्टेडियम हमले में शामिल तीसरे हमलावर की पहचान फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर के निवासी के रूप में हुई है। जांच से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बुधवार को यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियो ने अपनी जानकारी में कहा कि 23 वर्षीय फाउद मोहम्मद अगाद अपने बड़े भाई और दोस्तों के एक समूह के साथ वर्ष 2013 के अंत में सीरिया के देश में गया था।

फ्रांस लौटने पर इस समूह के 7 लोगो को हिरासत में लिया था. परन्तु लेकिन अगाद सीरिया में रुक गया था। पेरिस पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आतंकी अगाद के DNA का उसके परिवार के सदस्यों से मिलान होने के बाद पिछले हफ्ते उसकी सही पहचान का पता चला था।

गौरतलब है कि 13 नवंबर को पेरिस में हुए सिलसिलेवार हमले में 130 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गये थे। हमला करने वाले सात आतंकवादियों में से मारे गए दो अन्य आतंकवादियों की पहचान कर ली गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -