देश की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर बनी मूवी बनकर करीब तैयार है तथा अब निर्माता फिल्म से संबंधित जानकारियां साझा कर रहे हैं। इस मूवी का नाम 'साइना' है। मंगलवार को मूवी का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें एक लड़की का हाथ नजर आ रहा है जिसके ऊपर एक शटल कॉक है। शटल कॉक पर साइना लिखा हुआ है तथा लड़की ने अपने हाथ में ट्राइकलर वाला बैंड पहना है। पोस्टर के साथ मूवी की रिलीज दिनांक की भी घोषणा हो गई है।
SAINA! ???? In cinemas 26th March ????
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra)
वही फिल्म इसी वर्ष मार्च के माह में 26 तारीख को रिलीज होगी। बात करें कास्ट की तो मूवी में साइना के रोल में परिणीति चोपड़ा दिखाई देगी। परिणीति का साथ देने के लिए मूवी में मानव कौल हैं। वहीं मूवी के लिए सांग लिखने की जिम्मेदारी मनोज मुंतशिर को दी गई है। मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 26 मार्च को ऑडियंस के सामने साइना नेहवाल की जीवनी होगी। इस अवसर पर साइना नेहवाल भी बहुत प्रसन्न हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करते हुए साइना ने लिखा, 'मेरी आगामी फिल्म साइना की पहली झलक साझा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। पूरी टीम को ढेर सारा प्यार। 26 मार्च को सिनेमाघरों में।'
My lookalike ???????? ???????? ????????
— Saina Nehwal (@NSaina)
साथ ही कुछ माहों पूर्व साइना नेहवाल की फिल्म से परिणीति का फर्स्ट लुक सामने आया था। यह बहुत वायरल हुआ था। इसमें परिणीति का लुक एकदम साइना जैसा था। साइना भी परिणीति के श्रम को देखकर बहुत प्रसन्न थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूवी का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है।