'द लीला पैलेस' में एक दूजे के होंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, वायरल  हुआ शादी का कार्ड
'द लीला पैलेस' में एक दूजे के होंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, वायरल हुआ शादी का कार्ड
Share:

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको बता दे कि आज से ठीक 11वें दिन दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सात फेरे लेकर दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों 24 सितंबर को शादी रचाने वाले हैं तथा इस बात की पुष्टी भी हो चुकी है। दरअसल, परिणीति और राघव की शादी का इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वेडिंग कार्ड में हर छोटी से छोटी डिटेल दी हुई है। साथ ही वक़्त बताया हुआ है कि किस समय कौन सा फंक्शन होने वाला है। 

'द लीला पैलेस' में बजेगी शहनाई
परिणीति और राघव ने अपनी शादी के लिए उदयपुर का द लीला पैलेस चुना है। तत्पश्चात, जो शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी, उसके लिए द ताज लेक लोकेशन चुनी गई है। 23 सितंबर को यह सेरेमनी महाराजा सुईट में होगी। यही रूम है जो परिणीति ने स्वयं के लिए बुक किया हुआ है। यहां परिणीति तैयार होंगी तथा उनकी चूड़ा सेरेमनी के लिए मेहमान रूम में ही आएंगे। इसकी थीम Adorn with Love रखी गई है। परिणीति ने चूड़ा सेरेमनी के बाद A Fresco Afternoon रखी है, जो बॉलरूम के पास टेरेस पर होगी। इसकी थीम Blooms & Bites है। यह दोपहर 1 बजे तक चलेगी। फिर इनर कोर्टयार्ड में 12-4 बजे तक वेलकम लंच चलेगा, जिसमें सभी मेहमान आएंगे। तथा फिर शाम में 7 बजे से पार्टी होगी, जिसकी थीम  90's Edition, Let's party like it 90's रखी गई है। यह Guava Garden में होगी। हर कोई इसे एन्जॉय करेगा और झूमता दिखाई देगा। 

परिणीति और राघव, दोनों के लिए ही यह दिन खास होने वाला है। फंक्शन की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी, जिसमें राघव की सबसे पहले सेहराबंदी होगी। यह Threads of Blessings थीम के साथ ताज लेक पैलेस में होगी। फिर 2 बजे बारात चढे़गी। इसकी थीम The Royal Procession रखी गई है। लीला पैलेस में परिणीति एवं राघव सात फेरे लेंगे, जिसकी थीम A Pearl White Indian Wedding रखी गई है। दोनों यहां जन्मों-जन्मों तक साथ निभाने की कस्में खाएंगे। फिर दोपहर साढ़े 3 बजे जयमाला, फेरे होंगे दोपहर 4 बजे तथा विदाई होगी साढ़े 6 बजे। और अंत में इस दिन रिसेप्शन पार्ची होगी जो लीला पैलेस कोर्टसार्ड में रखी गई है। रात साढ़े 8 बजे से यह आरम्भ होगी जो देर रात तक चलेगी। इसकी थीम रखी गई है A night of Amore। 

बॉलीवुड की इस अदाकारा संग रह चुका है रजनीकांत का अफेयर! घर में फंदे से लटकी मिली थी लाश

प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट आइकॉनिक फ़िल्में

'सरफरोश' में मुकेश ऋषि का कैरेक्टर परिवर्तन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -