माहिरा संग शादी करना चाहते हैं पारस छाबड़ा, कहा- 'वो अच्छी लड़की है'
माहिरा संग शादी करना चाहते हैं पारस छाबड़ा, कहा- 'वो अच्छी लड़की है'
Share:

बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद पारस छाबड़ा काफी पॉपुलर हो गए। आज उन्हें लोग बहुत पसंद कटे हैं। वहीँ शो के दौरान उनका नाम माहिरा शर्मा से जुड़ा और इन दिनों वह उन्ही के साथ है। जी दरअसल पारस इन दिनों माहिरा और अपनी मां के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच पारस का एक इंटरव्यू सामने आया है। इसमें उन्होंने अपनी करियर जर्नी और माहिरा संग बॉन्ड के बारे में बात की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Paras Chhabra (@parasvchhabrra)

एक मशहूर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में माहिरा संग बॉन्ड पर पारस ने कहा- ''बेशक, मैं अभी भी माहिरा से शादी करना चाहता हूं। वो खूबसूरत लड़की है और वो बहुत अच्छी लड़की है। Mohali में मैंने उसी की बिल्डिंग में एक नया घर भी खरीदा है। अधिकांश समय हम एक साथ बिताते हैं। साथ खाना खाते हैं। मेरी मां भी मेरे साथ रह रही हैं तो माहिरा और मेरी मां भी एक दूसरे के करीब आ गई हैं। वे एक साथ शॉपिंग पर भी जाते हैं। हम अभी तक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं हैं। हमारा बॉन्ड अब बहुत अच्छा है। हम चाहते हैं कि हमारे रिश्ते की प्रोग्रेस स्वाभाविक हो।''

इसके अलावा उन्होंने अपनी एक्स प्रेमिका आकांक्षा पुरी के बारे में बात की। जी दरअसल बिग बॉस शो के दौरान पारस ने कहा था कि आकांक्षा संग उनका रिलेशन खत्म हो गया है। हालाँकि आकांक्षा का कहना था ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि उन्होंने पारस पर कई आरोप लगाए थे। आकांक्षा ने कहा था कि ''उन्होंने पारस के ऊपर काफी खर्चा किया है।'' इस बीच अब पारस ने इस पर कहा- ''ये दुखद है कि मुझे कभी भी कुछ भी स्पष्ट करने का मौका नहीं मिला।

आकांक्षा द्वारा लगाए गए आरोप, कि वो मेरे महंगे कपड़े और अन्य चीजों पर खर्च कर रही थी, सच नहीं था। आकांक्षा आर्थिक रूप से मेरी देखभाल नहीं कर रही थी। मैं दो शो कर रहा था, तो मेरे पास पैसे कैसे नहीं हो सकते? मैं उसके साथ नहीं रह रहा था, इसलिए ब्रेक-अप के बाद मिलने का कोई प्वॉइंट नहीं था।''

'सोशलिज्म' के साथ ममता बनर्जी ने रचाई शादी, कम्युनिज्म और मार्क्सिज्म बने बाराती

रोडीज फेम रणविजय सिंह ने पत्नी को दिया खास तोहफा, सामने आईं तस्वीरें

शुरू हुआ हज यात्रा का पंजीकरण, सऊदी सरकार ने जारी किए 3 पैकेज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -