रोडीज फेम रणविजय सिंह ने पत्नी को दिया खास तोहफा, सामने आईं तस्वीरें
रोडीज फेम रणविजय सिंह ने पत्नी को दिया खास तोहफा, सामने आईं तस्वीरें
Share:

रोडीज फेम रणविजय सिंह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि इस समय उनकी पत्नी प्रियंका सेकंड बच्चे से प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में रणविजय अपने दूसरे बच्चे के इंतज़ार में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका के लिए बेबी शावर पार्टी ऑर्गेनाइज की। जी हाँ और उन्होंने अपनी पत्नी के लिए सरप्राइज गार्डन पार्टी दी। आप देख सकते हैं प्रियंका ने बेबी शावर पार्टी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में इस सरप्राइज को ‘best surprise ever’ बताया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)

वही दूसरी तरफ रणविजय ने भी प्रियंका की पोस्ट को री-पोस्ट किया। आप देख सकते हैं इन फोटोज में रणविजय सिंह पत्नी प्रियंका संग पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणविजय ने पत्नी के बेबी बंप पर हाथ लगाया हुआ है। आप देख सकते हैं बेबी शावर के लिए प्रियंका ने मल्टी कलर फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस कैरी की है। उन्होंने ओपन हेयर, जबरदस्त मेकअप किया है और इसमें वह खूबसूरत लगीं हैं।

इस दौरान प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। आपको बता दें कि रणविजय और प्रिंयका के एक बेटी है। दोनों की बेटी का नाम कायनात है। अब उनकी बेटी चार साल की है। वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो रणविजय डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 13 में नजर आए है और इस शो को उन्होंने सनी लियोनी के साथ होस्ट किया। आज सनी संग रणविजय की अच्छी बॉन्डिंग है और दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है।

शुरू हुआ हज यात्रा का पंजीकरण, सऊदी सरकार ने जारी किए 3 पैकेज

शूटिंग के लिए निकले अमिताभ बच्चन, शेयर की पहली तस्वीर

अरविन्द केजरीवाल का बड़ा ऐलान- गुजरात में हर सीट पर चुनाव लड़ेगी आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -