206 करोड़ का घोटाला:  विधायक बोले, पंकजा पंकजा यस पापा
206 करोड़ का घोटाला: विधायक बोले, पंकजा पंकजा यस पापा
Share:

नई दिल्ली : 206 करोड़ के घोटाले के आरोपों में घ‍िरीं महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ विधायको ने महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को जमकर नारेबाजी की. विधायकों ने इसके लिए नर्सरी कक्षा में बच्चो को पढाई जाने वाली कविता 'जॉनी जॉनी यस पापा' का सहारा लिया.

मंत्री ने नही दी पत्नियों की जानकारी -

NCP के शशिकांत शिंदे ने इस विरोध का नेतृत्व किया और बोले, 'पंकजा पंकजा ...यस पापा, ईटिंग चिक्की...यस पापा. विनोद विनोद ...बोगस डिग्री...यस पापा. लोनीकर लोनीकर...दो बाइका...(पत्नियां)...हाहाहा जैसे नारे लगाए. महाराष्ट्र के पेयजल आपूर्ति‍ एवं सिंचाई मंत्री बाबनराव लोनीकर पर कांग्रेस का आरोप है कि उनकी दो पत्नियां हैं जबकि चुनाव आयोग में जमा किए गए दस्तावेजों में उन्होंने इससे संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है.

206 करोड़ का घोटाला -

पंकजा पर आंगनवाड़ी कर्मियों के लिए खरीद मामले में कथित तौर पर 206 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. इस हंगामे के दौरान विनोद तावड़े को उनकी शैक्षिक योग्यता के लिए ओैर बिना ई टेंडर जारी किए स्कूलों के लिए अग्निशामक यंत्रों की खरीद करने के लिए भी विरोध का सामना करना पड़ा.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -