महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में AAP को मिली जीत तो केजरीवाल ने दी बधाई
महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में AAP को मिली जीत तो केजरीवाल ने दी बधाई
Share:

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले के ग्राम पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जीत पाई है। जी दरअसल बीते दिनों ही आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र में चुनावी आगाज किया था। ऐसे में यहीं के लातूर जिले के ग्राम पंचायत चुनावों में दापक्याल गांव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी की यह पहली जीत है और इससे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बहुत खुश है। अपनी ख़ुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने मराठी भाषा में ट्वीट किया है। आप देख सकते हैं इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

जी दरअसल अपने ट्वीट में उन्होंने आम आदमी पार्टी का चुनाव करने के लिए स्थानीय लोगों का धन्यवाद भी किया। ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लिखते हैं- ''विजेत्यांचे हार्दिक अभिनंदन! जनतेने आपल्यावर दाखवलेल्या विश्वासाला सार्थ करा, जनतेची सेवा करा। पुढील कार्यास शुभेच्छा।'' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि दापक्याल गांव में ‘संपूर्ण निर्मल परिवर्तन आम आदमी’ पैनल के सात में से पांच प्रत्याशियों ने जीत पाई है। इस लिस्ट में उर्मिला भोंसले, संतोष कसाले, पूजा पाटिल, कालीमुन शेख और शंकर कांबले शामिल हैं।

कितनी ग्राम पंचायतों के चुनाव - वैसे हम आपको यह भी बता दें कि लातूर जिले में 383 ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए हैं। इसके अलावा राज्य में कुल 12,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जो बीते शुक्रवार को किया गया था। वहीं यहाँ हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती सोमवार को पूरी हुई।

ऑफिसर पद पर निकली वेकेंसी, मिलेगी 1 लाख से अधिक सैलरी

गोवा में IIT परिसर के नए स्थान चयन के लिए होगा चार सदस्यीय समिति का गठन: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी के बाहरी इलाके में रखी विज्ञान शहर परियोजना की नींव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -