आतंकी संगठन से सम्बन्ध रखने पर पाकिस्तानी नौसेना के पांच अधिकारियो को मौत की सजा
आतंकी संगठन से सम्बन्ध रखने पर पाकिस्तानी नौसेना के पांच अधिकारियो को मौत की सजा
Share:

इस्लामाबाद: इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले पाकिस्तानी नौसेना के पांच अधिकारियों को, अमेरिकी नौसेना के ईंधन संबंधी एक जहाज पर हमला करने, एक पाकिस्तानी जंगी जहाज को अगवा करने की साजिश के तहत गोपनीय ढंग से उसका पीछा करने को लेकर मौत की सजा सुनाई गयी है।

नौसेना के एक न्यायाधिकरण ने उपलेफ्टिनेंट हम्मद अहमद और नौसेना के चार अन्य अधिकारियों को कराची में नौसेना की गोदी में छह सितंबर, 2014 को हुए हमले में उनकी संलिप्तता को लेकर दोषी ठहराया। हम्मद के पिता सेवानिवृत्त मेजर सईद अहमद ने अखबार के हवाले से कहा, इन पांचों पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ग्रुप के साथ संबंध रखने, विद्रोह करने, साजिश करने और हथियार ले जाने के आरोप हैं।'

इस खबर के अनुसार हमलावर अमेरिकी नौसेना के एक ईंधन संबंधी जहाज पर हमले ले लिए, जुल्फीकार जहाज के उपयोग के लिए, उसके अपहरण करने की साजिश रच रहे थे। हमले के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए और चार अन्य पकड़े गए। सईद ने कहा कि नौसेना के अधिकारियों ने उनके बेटे को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार नहीं दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -