पाकिस्तान: ईद के दिन मस्जिद पर किसने किया हमला ? 80 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल
पाकिस्तान: ईद के दिन मस्जिद पर किसने किया हमला ? 80 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल
Share:

इस्लामाबाद: 1947 में भारत से अलग होकर मुस्लिम मुल्क बना पाकिस्तान अपनी कट्टरपंथी करतूतों के कारण आज अपने ही पाले हुए आतंकियों के हमलों से लहूलुहान हो रहा है। आए दिन पड़ोसी मुल्क में आतंकी हमले होते रहते हैं। अब वहां कट्टरपंथियों ने ईद मिलादुन्नबी के  त्यौहार को भी नहीं छोड़ा है। बलूचिस्तान व खैबरपख्तूनख्वा में हुए 4 धमाकों में दो पुलिस अफसरों सहित 80 लोगों की जान चली गई है और 200 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ये धमाके ईद के दिन बलूचिस्तान व खैबरपख्तूनख्वा प्रांतों में दो मस्जिदों के पास हुए हैं, वहीं बलूचिस्तान के झोब में रॉकेट से हमला कर हुए धमाके किए गए हैं, इनमे कुल मिलाकर 80 लोगों की जान गई है। बलूचिस्तान के मस्तुंग में शुक्रवार (जुम्मे) को लोग पैगम्बर मोहम्मद की जयंती पर जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान अल-फलाह मस्जिद के नजदीक जुलूस के बीच में एक फिदायीन हमलावर ने घुस कर साथ चल रही पुलिस उपाधीक्षक नवाज गिश्कोरी की गाड़ी के पास खुद को उड़ा लिया।

 

मस्तुंग के उपायुक्त अब्दुल रज्जाक ससोली ने बताया है कि मदीना मस्जिद से सैकड़ों लोगों का एक जुलूस निकला और जैसे ही यह अल फलाह मस्जिद के नजदीक पहुंचा, वहां एक आत्मघाती हमलावर इसके पास आकर फट गया। यह विस्फोट इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक गूँज सुनाई दी। ब्लास्ट होते ही वहां भगदड़ मच गयी। लोग इधर-उधर भागे और भगदड़ में एक दूसरे को रौंदने भी लगे। जुलूस की सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक समेत 72 लोगों की जान गई है।

कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक खादिम हुसैन रिंद ने पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त एहतियात बरतने के लिए कहा है। उनके अनुसार हादसे में 200 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। विस्फोट के बाद पहुंचे राहत कर्मियों को भयावह मंजर देखने को मिले। दूर-दूर तक शव बिखरे पड़े थे। जहां कुछ देर पहले अल्लाह-हु-अकबर और नारा-ए-तकबीर के मजहबी नारे सुनाई दे रहे थे, वहां घायलों की चीखें गूंजने लगी थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कुछ की हालत बेहद नाजुक है, इसलिए मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका है। आसपास के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गयी है। गंभीर रूप से घायलों को क्वेटा शिफ्ट किया जा रहा है।

हिन्दुओं-सिखों के लिए 'नरक' बना पाकिस्तान, 7 दिन में 3 बच्चियों का अपहरण, जबरन मुस्लिम बनाकर अधेड़ों से करा दिया निकाह !

आतंकी संगठन लश्कर के सरगना हाफिज सईद के बेटे को किसने मार डाला ? लोग कर रहे लाश मिलने का दावा

'हज' के नाम पर आते हैं और फिर 'पॉकेटमारी' करते हैं, जेलों में 90% यही लोग ! पाकिस्तान पर भड़का सऊदी अरब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -