भारतीय सेना को हिंदमसागर की सुरक्षा में देख तिलमिलाया पाकिस्तान
भारतीय सेना को हिंदमसागर की सुरक्षा में देख तिलमिलाया पाकिस्तान
Share:

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने विदेश मामले के सलाहकार सरताज अजीज ने हिेंद महासागर की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भारत ने परमाणु शक्ति के विस्तार से हिंद महासागर के क्षेत्र में उपजे खतरों को लेकर चिंता व्यक्त की है। मिली जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की काॅन्फ्रेंस में उपस्थितों को संबोधित करते हुए अजीज ने कहा कि हिंद महासागर में परमाणु परीक्षण किए जाने से क्षेत्र में अस्थिरता का माहौल होगा।

उन्होेंने कहा कि भारत की नौसेना हिंद महासागर और समुद्री क्षेत्र में अपनी गतिविधियोें को तेज कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार विदेशी सेना के माध्यम से सैन्यीकरण, सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार, मिसाईल की क्षमता को बढ़ाने से कई तरह के खतरे भी उत्पन्न होंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया था कि भारत द्वारा सीक्रेट न्यूक्लियर सिटी तैयार की गई है।

इसके कारण दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन में परेशानी आने का खतरा पैदा हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार भारत द्वारा अंतर महाद्वीपीय मिसाईल को लेकर परीक्षण किया गया है। इतना ही नहीं इंस्टीट्युट आॅफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ इस्लामाबाद की ओर से जो रिपोर्ट प्रकाशित की गई है उसमें यह लिखा गया है कि भारत के पास करीब 356 से 492 परमाणु बम हैं।

हालांकि वैश्विक मंच भारत को लेकर इस बात पर आश्वस्त हो सकता है कि भारत परमाणु हथियारों का उपयोग स्वयं की पहल पर नहीं करेगा। मगर कथित तौर पर विश्व में पाकिस्तान और चीन के परमाणु कार्यक्रमों से हलचल मची है तो दूसरी ओर उत्तरकोरिया द्वारा परमाणु क्षमता युक्त मिसाईलों के परीक्षण से अमेरिका की परेशानियां बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की बात की जाए तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान द्वारा परमाणु कार्यक्रम किए जाने से कई देश आशंकित हैं।

एक और आईएसआई जासूस गिरफ्तार

फिर पछाड़ा भारत ने पाकिस्तान को, दूसरी बार T-20 विश्व कप विजेता बना

आतंकवादी गतिविधियों में जनधन खातों का इस्तेमाल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -