भारत-पाक NSA वार्ता रद्द नही होती तो लौट आती गीता
भारत-पाक NSA वार्ता रद्द नही होती तो लौट आती गीता
Share:

अगर भारत और पाक के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) स्तरीय वार्ता रद्द नहीं हुई होती तो एक दशक से ज्यादा समय से पाकिस्तान में फंसी गीता आज भारत में होती। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उनकी तरफ से भारत को इस संबंध में प्रस्ताव भी भेजा गया था। पाकिस्तान ने NSA सरताज अजीज के साथ एक विशेष विमान से गीता को भारत भेजने की पेशकश की थी।

पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों ने कहा, हमने सद्भावना के रूप में अजीज के साथ गीता को भेजने का प्रस्ताव दिया था लेकिन भारत की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। अजीज को डोभाल के साथ पहली NSA स्तरीय वार्ता के लिए 23 अगस्त को भारत आना था। लेकिन पाकिस्तान ने इस्लामाबाद से अजीज की प्रस्तावित रवानगी से महज कुछ घंटे पहले वार्ता स्थगित कर दी थी क्योंकि इससे पहले भारत ने यह साफ कर दिया था कि कश्मीर पर चर्चा और अलगाववादियों के साथ उनकी बैठक उसे स्वीकार्य नहीं है। हालांकि इस मामले पर पूछे जाने पर भारतीय पक्ष ने गीता पर पाकिस्तान के प्रस्ताव की पुष्टि नहीं की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -