पाकिस्तान ने खोला संयुक्त राष्ट्र का मोर्चा, फिर अलापा कश्मीर मसले का राग
पाकिस्तान ने खोला संयुक्त राष्ट्र का मोर्चा, फिर अलापा कश्मीर मसले का राग
Share:

इस्लामाबाद : एक ओर पाकिस्तान ने भारत पर ही सीमापार से फायरिंग करने का आरोप लगाया और अगस्त माह में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता को केवल कश्मीर मसले तक सीमित रखने की बात कही वहीं अब पाकिस्तान ने यह वार्ता रद्द होने के बाद संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया है। पाकिस्तान पहले भी इस मसले को संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करता रहा है। ऐसे में फिर से उसने यही राग अलापा है। मगर भारत यह स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान से चर्चा में वह किसी भी तीसरे पक्ष को शामिल नहीं करेगा।  

इसके बाद भी पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र को भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता को अंतिमतौर पर रद्द करने के बारे में सूचित कर सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा हाल ही में दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय चर्चा रद्द होने के बाद संयुक्त राष्ट्र की याद आई। यही नहीं इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी को निर्देश दिया कि वे भारत द्वारा वार्ता खारिज हो जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र नेतृत्व से संपर्क करना पाकिस्तान द्वारा केवल यह दर्शाना है कि वह कश्मीर मसले के साथ अन्य मसलों पर भारत के साथ वार्ता करना चाहता है।

मामले में यह भी कह दिया गया कि भाारत ने ही उफा में पाकिस्तान से चर्चा के लिए इंकार कर दिया था। यही नहीं इस तरह का समझौता दोनों ही देशों के बीच लंबित मसलों पर चर्चा करने की बात कही। इस दौरान पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच होने वाली वार्ता में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया गया। यह भी कहा गया कि इस वार्ता को रद्द करने का कारण इस्लामाबाद के कुछ एजेंडाज और हुर्रियत नेताओं के साथ पाकिस्तानी सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज की वार्ता न हो पाना माना गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -