लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक बड़ा विस्फोट हुआ है। इस हादसे में कम से कम 16 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं और एक शख्स की मौत हो गई है। यह विस्फोट मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आंतकी हाफिज सईद के घर के समीप हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर बुधवार दोपहर अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया।
पाकिस्तान के लाहौर में बम धमाका! pic.twitter.com/SgPcczF01s
— Manish Pangotra???????? (@ManishPangotra5) June 23, 2021
सूत्रों के अनुसार, इस ब्लास्ट में कम से कम 16 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिन्हें जिन्ना अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस हादसे से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लाहौर के जौहर टाउन इलाके में हाफिज सईद के घर के पास एक गैस पाइपलाइन में अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के दौरान सईद अपने घर पर मौजूद नहीं था। धमाके में आस पास के घरों को अधिक नुकसान पहुंचा है। आसपास की इमारतों की खिड़की के शीशे टूट गए।
लाहौर धमाका घायलों को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया, धमाके के जांच के आदेश ..#Pakistan #World #Lahore pic.twitter.com/uEM9OCpCy6
— Soldier Diary (@SoldierDiary3) June 23, 2021
इमारतों में से एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। फिलहाल इस मामले को लेकर DIG इन्वेस्टिगेशन लाहौर ने बताया कि हम धमाकों के कारणों की जांच कर रहे हैं। धमाके के कारण का पता लगाने के लिए मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं।
मंगोलिया में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर, इतनी हुई संक्रमितों की संख्या
कोविन के प्रमुख आरएस शर्मा ने कहा- भारत ने बनाया नया टीकाकरण विश्व रिकॉर्ड
WTC Final: क्या आज निकलेगा महामुकाबले का नतीजा ? साउथैम्पटन में बारिश के आसार नहीं