पाकिस्तानी सेना का दावा, भारत की फायरिंग में हमारे दो जवान शहीद
पाकिस्तानी सेना का दावा, भारत की फायरिंग में हमारे दो जवान शहीद
Share:

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच तड़के करीब ढाई बजे फायरिंग हुई। दरअसल पाकिस्तान ने भारत पर सीज़फायर के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जबकि भारत की ओर से जानकारी सामने आई है कि मध्यरात्रि के बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई थी और सीज़फायर का उल्लंघन किया गया था। भारत की ओर से सीज़फायर के उल्लंघन के बाद फायरिंग हुई। पाकिस्तान ने अपनी ओर से फायरिंग में दो जवानों की मौत की जानकारी दी थी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान जब कभी भी सीजफायर का उल्लंघन करता है तो भारत लाईट फायरिंग कर जवाब देता है। मगर इस बार पाकिस्तान ने भारत पर फायरिंग का आरोप लगाया। गौरतलब है कि इस बार पाकिस्तान ने इस बात को माना है कि उसके दो सैनिक मारे गए हैं। सीज़फायर के उल्लंघन के बाद यह बात सामने आ रही है कि क्या पाकिस्तान के साथ भारत अपना सीजफायर समझौता तोड़ दे। इस बात पर भारत के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों द्वारा चर्चा की जा रही है। यदि ऐसा होता है तो फिर भारत पाकिस्तान के खिलाफ स्वतंत्रतौर पर जवाबी कार्रवाई कर सकेगा।

उधर पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा अलग-अलग प्रेस ब्रीफिंग की बात की जा रही है जिसमें सीज़फायर को लेकर जानकारी दी जा सकती है। गौरतलब है कि वर्ष 2003 में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ थ। इस बार पाकिस्तान ने भारत पर सीज़फायर उल्लंघन का आरोप लगा दिया है और कहा है कि उसके सैनिक फायरिंग में मारे गए हैं। हालांकि भारत पाकिस्तान की ओर से हैवी फायर होने के बाद भी जवाबीतौर पर हल्का फायर ही करता है।

भारत-पाक के बीच सीजफायर समझौते को खत्म कर सकता है भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -