मोदी के फोन के बाद पाक ने 150 मछुआरे रिहा किए
मोदी के फोन के बाद पाक ने 150 मछुआरे रिहा किए
Share:

कराची: बीते कुछ दिनों से भारत पाक के बीच काफी तनाव की स्थिति पैदा हो गयी थी जिसे लेकर काफी बयान बाज़ी भी हो रही थी।लेकिन अब देखकर ऐसा लगता है की दोनों देश शांति और मित्रता का सम्बन्ध रखना चाहते है। हल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक को रमजान की बधाई देते हुए पाकिस्तान के मछुआरे रिहा करने का ऐलान किया था, अब पाकिस्तान ने भी दरियादिली दिखाते हुए जवाब में भारतीय मछुआरों को रिहा किया है, पाकिस्तान ने रमजान के मौके पर सद्भावना दिखाते हुए गुरुवार को 113 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। उसने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन के बाद उठाया। मोदी ने गत मंगलवार को ऐसे समय पर अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को फोन पर रमजान की बधाई दी थी जब दोनो देशों के बीच बयानों को लेकर तनाव बढ़ रहा था।

मलिर जेल के उप अधीक्षक मुहम्मद हुसैन सेहतो ने बताया, "हमें आदेश मिला है कि शुक्रवार से शुरू हो रहे रमजान के पवित्र महीने के मौके पर जेल में बंद भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जाए।" सेहतो ने बताया कि 113 भारतीय मछुआरों को कराकोरम एक्सप्रेस से लाहौर ले जाया जाएगा और शुक्रवार को उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा, रिहाई पर पाकिस्तानी मछुआरा फोरम और जेल अधिकारियों ने उन्हें पारंपरिक उपहार के तौर पर शॉल भेंट किए। भारत पाक के बीच इस तरह के निर्णय देश में शांति बनाये रखने में काफी मददगार साबित होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -