दर्दनाक! मुंबई में पार हुई दरिंदगी की हदें, अब बदमाशों ने काटा कुत्ते का लिंग
दर्दनाक! मुंबई में पार हुई दरिंदगी की हदें, अब बदमाशों ने काटा कुत्ते का लिंग
Share:

मुंबई: देशभर से आए दिन कई दिल दहला देने वाले मामले सामने आते रहते है इस बीच ऐसी ही जानवर के साथ क्रूरता की एक घटना मुंबई के अँधेरी (पश्चिम) के कापसवाड़ी क्षेत्र से सामने आई है। 25 दिसंबर 2021 की रात अज्ञात बदमाश ने एक कुत्ते का लिंग काट दिया। खून से लथपथ कुत्ते को परेल के बॉम्बे SPCA पशु हॉस्पिटल ले जाया गया। कुत्ते की जान बचाने के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया।

वही महाराष्ट्र में पशु कल्याण कानूनों की निगरानी के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त पशु अधिकारी डॉ. नंदिनी कुलकर्णी ने कहा, “यह बहुत हैरान कर देने वाला तथा दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक युवा स्ट्रीट डॉग का किसी ने लिंग काट दिया। यह शायद उस वक़्त हुआ जब वह इस इलाके में संभोग कर रहा था। मैंने मुंबई पुलिस के सीनियर अफसरों तथा प्रदेश के पशुधन विभाग से मामले की और तहकीकात करने को कहा है।”

वही घटना में पशुपालन विभाग के उपायुक्त तथा मुंबई जिला एसपीसीए के सदस्य सचिव डॉ. शैलेश पेठे ने औपचारिक तौर पर डीएन नगर पुलिस को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए चिट्ठी लिखी है। वहीं भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के मानद जिला पशु कल्याण अफसर मितेश जैन ने मामले में CCTV फुटेज चेक कर सबूत एकत्रित करने के लिए कहा है। इस बीच, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिख कर इस घटना की तहकीकात करने का आदेश देने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में कुत्ते के साथ अमानवीयता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुंबई के पवई मौजूद गैलेरिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 8 वर्षीय ‘नूरी’ नाम के मादा कुत्ते के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था। अपराधियों ने उसके गुप्तांग में 11 इंच की लकड़ी डाल दी थी। इसी प्रकार सांताक्रुज कलीना में तौफीक अहमद ने कुतिया के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वहीं अँधेरी वेस्ट के जुहू में अहमद शाह नाम के व्यक्ति ने मादा कुत्ते के साथ दुष्कर्म किया था।

जिस गुरुद्वारे में पिता सेवादार, वहीं पर बेटे ने की श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी

अमेठी में लड़की को लाठी-डंडे से पीट रहे दो युवक, जानें क्या है पूरा मामला

खौफ में आकर इस एक्ट्रेस ने लगाई खुद को फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -